Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बड़ा कुचिया से दुंडचू तक सड़क का होगा निर्माण, विधायक ने किया शिलान्यास

Chaibasa (Sukesh Kumar) : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टोन्टो प्रखंड के नीमडीह पंचायत में ग्राम बड़ा कुचिया चौक से दुंडचू तक पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा है. योजना का शिलान्यास बुधवार को माननीय विधायक दीपक बिरुवा ने किया. शिलान्यास कार्यक्रम के बाद विधायक बिरुवा ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी. जिसमें मुख्य रूप से बिजली की समस्या रही. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-silence-spread-at-the-station-due-to-stoppage-of-train-operations/">घाटशिला

: ट्रेन परिचालन ठप रहने से स्टेशन पर पसरा सन्नाटा
विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि इसके सेकेंड फेज में दुंडचू से हेस्सासुरनिया तक सड़क का निर्माण कार्य होगा. इसके अलावा बड़ा कुचिया के पास जर्जर पुलिया का भी निर्माण कराया जाएगा. इन तीनों योजना का कार्यान्वयन जनहित में जरुरी है, जो प्रखंड व जिला मुख्यालय आवागमन सड़क होने के साथ विभिन्न गांवों को जोड़ती है. शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य राज तुबिद, मुंडा बागुन सुंडी, दुंडचू मुंडा तुलसी सुंडी, मुखिया दशमा बरजो, मानकी सुंडी, कृष्ण सुंडी, पोरेश बिरुली, देवाशीष डोगरा, रोमी सिंहदेव, बिरसा बरजो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-silence-spread-at-the-station-due-to-stoppage-of-train-operations/">घाटशिला

: ट्रेन परिचालन ठप रहने से स्टेशन पर पसरा सन्नाटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही