Search

 
 
 

चाईबासा : टाटा कॉलेज सामान्य छात्रावास के नए अधिनायक बने रोहित हेंब्रम

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : टाटा कॉलेज के सामान्य छात्रावास के कॉमन रूम में रविवार को नए अधिनायक के चयन हेतु बैठक का आयोजन हुआ. इसमें सर्वसम्मति से वर्तमान सत्र के लिए नए अधिनायक के रूप में रोहित हेंब्रम का चयन हुआ. मौके पर मुख्य रूप में उपस्थित टाटा कॉलेज चाईबासा के प्राचार्य डॉ एससी दास मौजूद थे. उन्होंने नवनियुक्त अधिनायक को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. परंपरा को बनाए रखने के लिए नए अधिनायक के चयन की खुशी में तीन अलग-अलग खेलों का आयोजन हुआ. जिसमें फुटबॉल, क्रिकेट एवं वॉलीबॉल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-ddc-did-a-surprise-inspection-of-mgm-hospital-superintendent-deputy-superintendent-and-hospital-workers-arrived-on-the-run-on-sunday/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल का डीसी-डीडीसी ने किया औचक निरीक्षण, रविवार के दिन भागे-भागे पहुंचे अधीक्षक-उपाधीक्षक व अस्पतालकर्मी

कॉलेज कैंपस को साफ रखने की अपील

मौके पर प्राचार्य डॉ एससी दास ने कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा के प्रति रुचि एवं पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़-पौधा लगाना व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद जरूरी है. उन्होंने अधिनायक को बधाई देते हुए टाटा कॉलेज कैंपस को साफ रखने की बात कही. स्वागत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सामान्य छात्रावास के अधीक्षक डॉ एसके गोराई ने कहा कि छात्रावास में शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के साथ-साथ एक पुस्तकालय की स्थापना जल्द की जाएगी. उन्होंने विद्यार्थियों से कॉलेजों में अपनी कक्षाओं के साथ-साथ पुस्तकालय में पढ़ने की आदत डालने की बात कही. स्वागत समारोह में सभा का संचालन रंजीत सांवैयां ने किया. मौके पर मनोज राउत, सुबोध महाकुड़, छोटा पिंगुवा, पवन पान, प्रह्लाद हेंब्रम, भोगन मुर्मू , दिगम केशरी, लक्ष्मण विरूआ, पंकज गोप, विराज सेन मिश्रा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही