Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा में गुरुवार देर शाम को जोरदार आंधी तूफान के साथ बारिश हुई. जिससे मौसम सुहाना हो गया. आंधी पानी से क्षेत्र के घरों को भी नुकसान भी हुआ परन्तु गर्मी से लोगों को राहत भी मिली. सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत पांडावीर के ग्राम छोटा बांकुआ में आंधी तूफान से दर्जनों घरों के छत उड़ गए हैं. कई बड़े वृक्ष उखड़ कर घरों पर भी गिरे हैं. घर पर वृक्ष गिरने से राम राई सवैंया के घर की दीवार एवं छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. मुंडा टोली में तूफान का असर सबसे ज्यादा हुआ है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. ग्रामीणों ने संबंधित पदाधिकारी से आग्रह किया कि गांव का निरीक्षण कर क्षतिपूर्ति की समीक्षा करें और मुआवजा प्रदान करें. मालूम हो कि लगातार 2 घंटे तक चले आंधी तूफान से शहरी क्षेत्र में भी कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-thirsty-ramlal-hathi-quenches-thirst-with-solar-water-tower/">चाकुलिया
: प्यासे रामलाल हाथी ने सोलर जल मीनार से बुझाई प्यास [wpse_comments_template]
चाईबासा : आंधी तूफान से कई घरों के छत उड़े, गर्मी से मिली राहत
Leave a Comment