Search

 
 
 

चाईबासा : सदर अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच रोटरी क्लब ने किया पोषाहार का वितरण

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा भारत सरकार के राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के तहत सदर अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच पोषाहार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष हीना ठक्कर ने मरीजों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिमाह रोटरी क्लब द्वारा नियमित रूप से चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी जरूर है, परंतु लाइलाज नहीं है. समय रहते इसका इलाज किया जाय तो यह पूर्ण रूप से ठीक हो सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-it-is-important-to-learn-moral-courage-creativity-interest-and-asking-questions-prof-e-balagurusamy/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : नैतिक साहस, रचनात्मकता, रुचि और सवाल पूछना सीखना जरूरी : प्रो ई बालागुरुसामी

टीबी के मरीज को विटामिन का सेवन करना आवश्यक

मरीजों को भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम तथा फाइबर का सेवन करना चाहिए. मौके पर सुनित खिरवाल ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा से समाज में अपनी सेवा देने में अग्रणी रहा है. सभी लोगों की सहभागिता से ही टीबी का उन्मूलन किया जा सकता है. मौके पर नरेंद्र ठक्कर, सुशील मूंधड़ा, रमेश दत्तानि, सौरव प्रसाद, सुशील चौमाल, नवजीत सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में सदर अस्पताल यक्ष्मा केंद्र के ओम प्रकाश, बिशन नारायण और गोवर्धन का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही