Search

 
 
 

चाईबासा : रोटरी क्लब ने यक्ष्मा मरीजों के बीच किया पौष्टिक आहार का वितरण

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर चाईबासा में पूर्व चयनित यक्ष्मा मरीजों के मध्य पौष्टिक आहार का वितरण किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिव चरण हांसदा एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुजाता महतो की उपस्थिति में रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा पौष्टिक आहार वितरण किया गया. इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा, सचिव सौरभ प्रसाद, सुनीत खिरवाल, रमेश चंद्र दत्तानी, नवजीत सिंह, सुशील चोमाल उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/speakers-presented-lectures-on-jamshedpur-major-challenges-in-metallurgy-and-materials-science/">जमशेदपुर

: धातुकर्म और सामग्री विज्ञान में प्रमुख चुनौतियों” पर वक्ताओं ने प्रस्तूत किया व्याख्यान

प्रत्येक माह पांच यक्ष्मा रोगियों को दिया जाता है पौष्टिक आहार

अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा ने बताया की यक्ष्मा मुक्त भारत अभियान के तहत रोटरी क्लब की ओर से प्रत्येक माह पांच यक्ष्मा रोगियों को पौष्टिक आहार का वितरण किया जा रहा है जो विगत पांच महीनों से जारी है. क्लब के अध्यक्ष ने कहा की आवश्यकतानुसार क्लब आगे भी अपनी सामाजिक दायित्वों की पूर्ति के लिए हमेशा तत्पर रहेगा. इस अवसर पर यक्ष्मा विभाग एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से भीष्म नारायण प्रधान, अविनाश सिन्हा, ओम प्रकाश ठाकुर, गोवर्धन पिंगुआ आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही