Search

 
 
 

चाईबासा : रोटरी क्लब ने यक्ष्मा मरीजों के बीच किया पौष्टिक आहार का वितरण

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से यक्ष्मा केन्द्र सदर चाईबासा में पूर्व चयनित यक्ष्मा मरीजों के मध्य पौष्टिक आहार का वितरण किया गया. पौष्टिक आहार का वितरण यक्ष्मा कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया. इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा, सचिव सौरभ प्रसाद, हीना ठक्कर, सुशील मूंधड़ा, विष्णु भूत, निलेश दोदराजका उपस्थित थे. अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा ने बताया की यक्ष्मा मुक्त भारत अभियान के तहत रोटरी क्लब की ओर से छह मरीजों को पौष्टिक आहार प्रदान किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के लिए रोटरी क्लब चाईबासा प्रधानमंत्री यक्ष्मा मुक्त भारत अभियान के तहत निश्चय मित्र के रूप में पंजीकृत है. क्लब के अध्यक्ष ने कहा की आवश्यकतानुसार क्लब आगे भी अपनी सामाजिक दायित्वों की पूर्ति के लिए हमेशा तत्पर रहेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sk-pillay-who-attempted-self-immolation-will-give-his-statement-before-the-magistrate/">जमशेदपुर

: आत्मदाह का प्रयास करने वाले एसके पिल्ले मजिस्ट्रेट के समक्ष देंगे अपना बयान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही