Search

चाईबासा : रोटरी क्लब ने स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

Chaibasa (Sukesh kumar) : रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा तुईबीर गांव के पंचायत भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया. अध्यक्ष रोटरी हीना ठक्कर, रोटरी सुशील मूंधड़ा एवं रोटरी महेश खत्री ने पुष्प गुच्छ देकर सदर अस्पताल की डॉ संगीता मुंदरी, डॉ रश्मि एवम तुईबीर की मुखिया ज्योत्सना देवगम का स्वागत किया. अध्यक्ष हीना ठक्कर ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा से समाज कल्याण एवं जन स्वास्थ्य के कार्यों में अग्रणी रहा है. ग्रामीण इलाकों की जनता, शहर से दूर होने की वजह और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता की कमी होने की वजह से समय पर अपनी जांच नहीं करवा पाती हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bandgaon-police-seized-six-quintals-of-doda-from-kudadi-forest/">चक्रधरपुर

: बंदगांव पुलिस ने कुदाड़ी जंगल से छह क्विंटल डोडा किया जब्त
इसी उद्देश्य को लेकर हम गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करते हैं. शिविर में 40 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई. जिसमे मुख्य रूप से रक्तचाप, मधुमेह, एवं अन्य स्वस्थ जांच किया गया. प्रोग्राम को सफल बनाने में सदर अस्पताल की टीम, तुईबीर पंचायत की मुखिया ज्योत्सना देवगम, सेक्रेटरी रोटरी हर्ष राज मिश्रा, सुशील मूंदड़ा, नरेंद्र ठक्कर, सुशील चौमाल, महेश खत्री, सुनीत खिरवाल, रमेश दत्तानी, नवजीत सिंह, प्रशांत गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp