Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : रोटरी क्लब का 127वां मासिक रक्तदान शिविर आयोजित

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : रोटरी क्लब द्वारा नववर्ष पर रविवार को 127वां मासिक रक्तदान सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. रक्तदान शिविर का शुभारंभ 97 बार रक्तदान कर चूके श्रवण खोवाला, रोटरी अध्यक्ष रीतेश मूंधड़ा, गुरमुख सिंह खोखर, शीतल मूंधड़ा एवं ब्लड बैंक के इन्द्रनील दास ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया. उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस पुनीत एवं शुभ कार्य से नववर्ष का आगाज हुआ है जो काबिले तारीफ भी है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-gulzar-remained-picnic-spot-on-new-year-people-congratulated-each-other/">मनोहरपुर

: नववर्ष पर पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार, लोगों ने एक दुसरे को दी बधाई

वर्ष 2012 से होता आ रहा आयोजन

रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन रितेश मूंधड़ा ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा आयोजित एवं खोखर परिवार द्वारा प्रायोजित यह शिविर एक जुलाई 2012 से प्रत्येक माह की एक तारीख को आयोजित होते आ रहा है. शिविर स्व हरभजन सिंह खोखर की स्मृति में आयोजित किया जाता है. रक्तदान से नए रक्तदाताओं को जोड़ने एवं रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन होता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रीतेश मूंधड़ा, गुरमुख सिंह खोखर, महेश खत्री, शीतल मूंधड़ा, बलजीत सिंह खोखर, रोट्रेक्ट अध्यक्ष सदाशिव खत्री, ब्लड बैंक के मनोज तथा इन्द्रजीत का सराहनीय सहयोग रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही