Search

 
 
 

चाईबासा : रोटरी मंडल का पुरस्कार समारोह बिहार के राजगीर में संपन्न

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : रोटरी मंडल का पुरस्कार समारोह बिहार के राजगीर में संपन्न हुआ. पूरे बिहार झारखंड से 52 क्लब ने इस समारोह में हिस्सा लिया. रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, सचिव सौरभ प्रसाद एवं सदस्य कविता शर्मा ने इसमें भाग लिया. बिहार की पावन धरती राजगीर में आयोजित इस समारोह में दो व्यक्तिगत पुरस्कार समेत कुल 8 पुरस्कार प्राप्त हुए. इसमें पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ उपराज्यपाल का पुरस्कार मिला. साथ ही वर्तमान अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा को झारखंड बिहार के 106 क्लब में इमर्जिंग लीडर का पुरस्कार दिया गया. सत्र 2022–23 में रेलवे स्टेशन में बनाए गए आई लव यू चाईबासा के लिए क्लब को पूरे मंडल में सर्वश्रेष्ठ पब्लिक रिलेशन का पुरस्कार दिया गया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-terror-of-mad-dogs-in-the-city-dozens-of-people-became-victims/">मनोहरपुर

: शहर में पागल कुत्तों का आतंक, दर्जनों लोग हुए शिकार

हर माह रक्तदान शिविर करने के लिए किया गया पुरस्कृत 

हर माह क्लब के समाचार संग्रह पत्रिका संपर्क को अपने श्रेष्ठ विषय वस्तु एवं डिजाइन के लिए सर्वश्रेष्ठ बुलेटिन का पुरस्कार प्राप्त हुआ. इसके साथ ही हर माह रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए भी पुरस्कार दिया गया. क्लब द्वारा आयोजित मोतियाबिंद ऑपरेशन, चित्रांकन प्रतियोगिता तथा रेल यात्रियों के लिए किए गए आपातकालीन आपदा रिस्पॉन्स के लिए भी पुरस्कृत किया गया. अध्यक्ष ने क्लब द्वारा प्राप्त इन पुरस्कारों के लिए सभी सदस्यों के सहयोग को सराहा. विभिन्न कार्यक्रम के प्रायोजकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने आशा जताई की क्लब द्वारा किया जा रहे कार्यों को आगे भी मंडल द्वारा पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही