Search

 
 
 

चाईबासा : रोटरी क्लब का जिला स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता 30 अप्रैल को

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : रोटरी क्लब द्वारा जिला स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय स्कॉट हिंदी बालिका उच्च विद्यालय में 30 अप्रैल को किया जाएगा.रोटेरियन बनवारी लाल नेवटिया द्वारा प्रायोजित यह प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है. यह जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम के संयोजक अमित पोद्दार है एवं उनकी देख रेख में प्रतियोगिता की लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jharkhand-resurgence-campaign-wrote-a-letter-to-union-road-transport-minister/">चाईबासा

: झारखंड पुनरुत्थान अभियान ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

विजेताओं को दिया जाएगा नकद पुरस्कार

कक्षा 8-10 के विद्यार्थियों को ग्रुप (ए) में रखा गया है एवं इनका विषय है लड़ते हुआ जानवर, ग्रुप (बी) में कक्षा 4-7 के विद्यार्थियों को रखा गया है, जिनका विषय है कोयल, एवं कक्षा 1-3 के विद्यार्थियों को ग्रुप (सी) में रखा गया है एवं इनका विषय है तितली. प्रतियोगिता में नामांकन के लिए प्रतिभागी क्लब के सदस्यों से संपर्क कर सकते है या सीधे प्रतियोगिता स्थल पर समय से पूर्व पहुंच कर नामांकन करा सकते हैं. प्रतियोगिता सुबह 9.30 बजे से प्रारंभ होगी जो 11बजे तक चलेगी. अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रायोजक की ओर से नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही