Search

 
 
 

चाईबासा : रोटरी क्लब का वृहत सेवा शिविर 7 अगस्त को, स्वास्थ्य जांच के साथ लगेगा बूस्टर डोज

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : रोटरी क्लब के द्वारा बरकुंडिया मध्य विद्यालय में वृहत सेवा शिविर का आयोजन रविवार 7 अगस्त को किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा ने बताया कि स्वर्गीय शशि सेठिया के याद में इस शिविर में फलदार पौधों का वितरण किए जाएंगे. यह कार्य रोटेरियन पुनीत सेठिया के द्वारा प्रायोजित किया जा रहा हैं. इस फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम के संयोजक मदन लाल गुप्ता एवं सह संयोजक बलजीत सिंह खोखर है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bandgaon-defeated-anandpur-by-one-goal-in-the-final-of-the-nehru-cup-hockey-tournament/">चाईबासा

: नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में बंदगांव ने आनंदपुर को एक गोल से किया पराजित

स्वास्थ्य जांच शिविर व बूस्टर डोज शिविर भी लगेगा

इसके साथ ही रोटरी क्लब चाईबासा एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं कोविड बूस्टर डोज टीकाकरण शिविर का आयोजन रविवार को होगा. इस स्वास्थ्य जांच शिविर में सदर अस्पताल से चिकित्सक तापस महतो तथा मूंधड़ा क्लीनिक से स्त्री रोग विशेषज्ञ मानसी संतरा स्वास्थ्य जांच के लिए उपस्थित रहेंगे. साथ ही इस शिविर में दंत जांच शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें चिकित्सक के रूप में वीना मूंधड़ा एवं विदिशा मूंधड़ा उपस्थित रहेंगे एवं ग्रामीणों की सेवा में रोटरी क्लब के साथ सहभागी बनेंगे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-tricolor-yatra-taken-out-in-railway-sector-for-the-nectar-festival-of-independence/">चक्रधरपुर

: आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर रेल क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा

ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को लाभान्वित करना है लक्ष्य

अध्यक्ष ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर टीकाकरण शिविर एवं दंत जांच शिविर के कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन नवजीत सिंह है एवं उनके मार्गदर्शन में ही शिविर की तैयारी जोर शोर से की जा रही है. रोटेरियन नवजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो इसके लिए हमारा पूरा प्रयास है. गांव से भी कुछ लोगों का मुख्यतः जय किशन बिरूली ने इस शिविर के आयोजन के लिए भरपूर सहयोग दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही