Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : आवासीय बालिका विद्यालय में रोटरी क्लब का चिकित्सा शिविर आयोजित

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से स्थानीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाईबासा की टीम द्वारा छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई. जांच में मुख्य रूप से छात्राओं का सर्वप्रथम बीएमआई जांच किया गया. उसके निष्कर्ष के आधार पर फिर आगे की जांच जैसे रक्तचाप, हिमोग्लोबिन, कुष्ठ से संबंधित जांच की गई. इसके बाद छात्राओं को जांच के आधार पर दवाएं भी दी गई. जिसमें साधारण सर्दी जुकाम के अलावा काफी संख्या में मिले एनीमिया के छात्राओं को आयरन की दवाएं साथ ही साथ कैल्शियम एवं मल्टीविटामिन की गोलियां भी दी गई. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-crpf-paid-tribute-to-the-martyred-soldier-of-jharkhand-police-in-badalgia/">मनोहरपुर

: बडालगिया में झारखंड पुलिस के शहीद जवान को सीआरपीएफ ने दी श्रद्धांजलि

मैंस्ट्रूअल हाइजीन के बारे में छात्राओं को दी गई जानकारी

इस चिकित्सा शिविर में डॉ. मानोशी संतरा के द्वारा मैंस्ट्रूअल हाइजीन पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही उनके सवालों के जवाब दिया. डॉ. मानोशी ने मैंस्ट्रूअल हाइजीन से संबंधित बहुत सारे तथ्यों पर प्रकाश डाला एवं उन्होंने इससे संबंधित भ्रम को दूर करने का प्रयास किया गया. इस अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया. चिकित्सा शिविर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा, सचिव सौरभ प्रसाद, शीतल मूंधड़ा, अमित कुमार, विक्रम खिरवाल, विष्णु अग्रवाल, कौशिक पिरोजीवाल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jharkhand-labor-unions-sit-in-demonstration-begins-at-icc-gate/">घाटशिला

: झारखंड श्रमिक संघ का आईसीसी गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से इन लोगों ने किया सहयोग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से आई टीम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संगीता मुंडरी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राशि मेदिरत्ता, एमपीडब्ल्यू अंजिष्णु प्रकाश, विजय मरांडी, साइबा मुर्मू एवं एएनएम संगीता कुमारी, माधुरी पिंगुआ, ललिता मिंज सावित्री देवगम तथा जीएनएम उमा रानी दोराईबुरु उपस्थित रहीं. शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य अंगनू उरांव एवं सहायक शिक्षिका कनकलता केंदा रानी एवं छात्रावास अधीक्षक सुमिन कुमारी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही