Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : चाईबासा के  रवींद्र भवन में 29 सितंबर को सुबह आठ बजे चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव होना है. जिसको लेकर चाईबासा के व्यापारियों के बीच सरगर्मी तेज हो गयी है. चैबर के सदस्य बयानबाजी कर एक दूसरों पर आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे है. चैंबर के संस्थापक अनूप सुल्तानियां ने इस बार पूर्व अध्यक्ष नीतिश प्रकाश पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि चैंबर फंड का दुरूपयोग पूर्व चैंबर के पदाधिकारियों ने किया है. जिसके सरगाना नीतिश प्रकाश है. उन्होंने कहा कि लाखों रुपये के फंड का अनावश्यक रूप से दुरूपयोग हुआ है. सदर थाना, मुफ्फसिल थाना, रेलवे स्टेशन, सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर चैंबर के फंड का दान किया गया है. जबकि यह फंड सिर्फ चैबर के हित के लिये ही खर्च होना चाहिए थे. सारे आरोप पर जब शुभम संदेश ने पूर्व अध्यक्ष नीतिन प्रकाश से पक्ष लेना चाहा तो उन्होंने व्यस्त होने की बात कहकर फोन काट दिया. साथ ही ‘सॉरी आई कैंट टोक राइट नाउ` का मैसेज लिखकर भेज दिया. इससे साफ जाहिर हो रहा कि सावालों से पूर्व अध्यक्ष नीतिश प्रकाश भाग रहा है. इधर, चैंबर की चुनाव को लेकर व्यवसाई दो फाड़ हो चुके है. चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक अनुप सुल्तानिया ने टीम परिवर्तन के नाम से एक दल बनाया है और लगातार प्रचार-प्रसार कर रही है. व्यापारियों से लगातार मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bus-stand-worth-rs-1-39-crore-has-become-an-object-of-sight/">चाकुलिया

: दर्शन की वस्तु बन कर रह गया है 1.39 करोड़ का बस पड़ाव

दिलचस्प होगा चैंबर चुनाव  

आगामी 29 सितंबर को चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव होना है. इसको लेकर अभी से ही उम्मीदवार अपने-अपने तरीके से रणनीति बनाने में लगे है. इस बार चुनाव दिलचस्प होगा. इसको लेकर पूरी तैयारी की जा रही है. सभी उम्मीदवार अपने-अपने वोटर को लुभाने में लगे है. चुनाव में अधिक से अधिक प्रतिशत वोट हो इसको लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. निर्धारित समय पर चुनाव शुरू हो इसको लेकर अभी से ही तैयारी कर ली गई है. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-youth-shot-in-head-by-criminals-in-pandara-ranchi-admitted-to-rims/">BIG

NEWS : रांची के पंडरा में अपराधियों ने युवक ने सिर में मारी गोली, रिम्स में भर्ती

किस पद पर कितने उम्मीदवार

अध्यक्ष पद हेतु दिलीप खंडेलवाल, मधुसूदन अग्रवाल उपाध्यक्ष पद हेतु 1.शिबुलाल अग्रवाल 2.सुनील कुमार दोदराजका 3.विकास गोयल सचिव पद हेतु 1.नीरज संदवार 2.रितेश चिरानिया कोषाध्यक्ष पद हेतु 1.जीतेंद्र मधेसिया 2.राजीव ख़िरवाल इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-kumbhkar-progressive-committee-pays-tribute-to-bankim-chandra/">घाटशिला

: कुंभकार प्रगतिशील समिति ने बंकिम चंद्र को दी श्रद्धांजलि
कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु 1.अमन सुल्तानियां 2.गोविंदा खैतान 3.मृणाल सराफ 4.निशा केडिया 5.निशान चौबे 6.नित्यम नेवटिया 7.पीयूष गोयल 8.राजेश कुमार अग्रवाल 9.संतोष डे 10.सौरभ कुमार गुप्ता 11.विकास कुमार अग्रवाल 12.विवेक कुमार सिन्हा टीम परिवर्तन के उम्मीदवार दिलीप खंडेलवाल (अध्यक्ष) सुनील दोदराजका (उपाध्यक्ष) रितेश चिरानियां (सचिव) जितेंद्र कुमार मद्धेशिया (कोषाध्यक्ष) संयुक्त सचिव के प्रत्याशी सरदार इंद्रजीत सिंह रंधावा निर्विरोध निर्वाचित है चुके हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही