Search

 
 
 

चाईबासा : खूंटपानी में आरएसएस ने गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का किया आयोजन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पश्चिम शाखा ने खूंटपानी प्रखंड के पूर्णिया ग्राम स्थित खेल मैदान में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम स्थानीय जनता के साथ मनाया. इसमें सर्वप्रथम प्रशिक्षित स्वंयसेवक रेंजर ने भारत माता की चित्र स्थापित कर संघ का ध्वज लगाकर दोनों का पूजन किया. इस दौरान संघ के पूर्व जिला कार्यवाहक विपिन कुमार ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की स्थापना से लेकर हर वर्ष पूरे राष्ट्र में एक माह तक होने वाले गुरु दक्षिणा पर जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-electricity-problems-were-fixed-in-the-dialysis-center-of-sadar-hospital/">चाईबासा

: सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में बिजली की समस्याओं को किया गया दुरुस्त
इस दौरान सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. अतिथि के रूप में जवाहर लाल बानरा उपस्थित रहे. पूजन में आये सभी ग्रामीणों और बाल समूह ने बारी-बारी से ध्वज और भारत माता की चित्र पर पुष्प के साथ गुरु दक्षिणा अर्पित की. इसके उपरांत संघ की प्रार्थना "नमस्ते सदा वस्तले" का समूह गान कर प्रसाद वितरित किया गया. इस अवसर में कोकिल केसरी, सानो गोप, राजेन दोंगो, शुभाष पाडया, झंडा हायबुरु, मंगता गोप, बिंदर दोराय, शेलाय कंदयांग, बुधन कंदयांग, शम्भू गोप, सुदामा हायबुरु, सोनाराम कुम्हार, हेमन्त कुमार केशरी, मुकेश प्रजापति और अनेक बालक व बालिकाएं उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-sukhdev-hembram-handed-over-the-list-of-241-jharkhand-agitators-to-the-members-of-the-commission-in-ranchi/">चक्रधरपुर

: 241 झारखंड आंदोलनकारियों की सूची सुखदेव हेम्ब्रम ने रांची में आयोग के सदस्यों को सौंपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही