Search

 
 
 

चाईबासा : RTC स्कूल का छात्र साहिल बना इंटर साइंस में मनोहरपुर टॉपर

आरटीसी पब्लिक हाई स्कूल का छात्र साहिल गोप इंटर साइंस की परीक्षा में मनोहरपुर टॉपर बना है. वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहता है.
 

पिता हैं दिहाड़ी मजदूर, मां दूसरों के घरों में करती हैं झाड़ू-पोछा

Ganesh Kumar

Manoharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर निवासी छात्र साहिल गोप ने जैक बोर्ड की इंटर साइंस की परीक्षा में मनोहरपुर मे टॉप किया है. मनोहरपुर के आरटीसी पब्लिक हाई स्कूल के छात्र साहिल गोप को परीक्षा में कुल 402 अंक (80.4 प्रतिशत) प्राप्त हुये हैं. उसके पिता सोमा गोप दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि मां सुमित्रा देवी दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा करती हैं.बेटे के इस सफलता से माता-पिता काफी खुश हैं.

साहिल का सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है. उसने बताया कि उसकी इस सफलता में माता-पिता के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों का अहम योगदान है. वह इंजीनियर बनकर परिवार की आर्थिक स्थिति  ठीक करने के साथ-साथ माता-पिता का सपना पूरा करना चाहता है. पिता सोमा गोप ने कहा कि यदि राज्य सरकार से आर्थिक मदद मिल जाय तो उसका बेटा आगे चलकर और बेहतर करेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही