Search

 
 
 

चाईबासा : शिव मंदिरों में प्रतिदिन हो रहा भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक

 
Chaibasa(Ramendra kumar Sinha) : चाईबासा के शहरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र स्थित शिव मंदिरों में सावन मास के शुरू होने के साथी ही भगवान शंकर की प्रतिदिन रात्रि में रुद्राभिषेक का किया जा रही है. यह प्रक्रिया पूरी सावन मास चलेगी. इसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल होते हैं. भोले शंकर की सहस्त्रनामावली के मंत्रोच्चारण के बीच महा रुद्राभिषेक किया जाता है. रुद्राभिषेक मुख्य रूप से शंभू मंदिर, श्मशान काली शिव मंदिर, जगन्नाथ स्वामी मंदिर स्थित शिव मंदिर, करणी मंदिर स्थित शिव मंदिर तथा ग्रामीण क्षेत्र स्थित डोका साईं शिव मंदिर में मुख्य रूप से किया जाता है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dangling-electric-wires-in-saldih-township-are-causing-accidents/">आदित्यपुर

: सालडीह बस्ती में झूलते बिजली के तार दे रहे हादसों को दावत
जलाभिषेक में बड़ी संख्या में आसपास के श्रद्धालु भाग लेते हैं. यह प्रक्रिया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन पूर्णिमा तक आयोजित की जाएगी. पूरे विधि विधान के साथ भगवान भोले शंकर के प्रिय सामग्रियों से उनका जलाभिषेक किया जा रहा है .सावन मास के दौरान हर सोमवार को इन मंदिरों में भगवान भोले शंकर को जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. इसे भी पढ़ें :मध्यप्रदेश">https://lagatar.in/madhya-pradesh-accused-of-making-a-controversial-tweet-about-golwalkar-fir-lodged-against-digvijay-singh/">मध्यप्रदेश

: संघ के पूर्व सरसंघचालक गोलवलकर को लेकर विवादास्पद ट्वीट करने का आरोप, दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही