Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : रूंगटा ग्रुप ने कुजु पुल के पास नदी के कैचमेंट एरिया की जमीन को घेरा, नदी का बहाव बदला, आयता, टांगरिया व नाकाहासा गांव खतरे में

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (sukesh kumar) : रूंगटा ग्रुप के चालियाम स्टील प्लांट ने कुजु पुल के पास नदी की कैचमेंट एरिया की जमीन को घेरने से नदी का बहाव बदल गया है. जिसके कारण आयता, टांगरिया व नाकाहासा गांव खतरे में पड़ गया है. इस गांव के आसपास पानी का बहाव घुस गया है. आने वाले दिनों तक यह गांव पूरी तरह से तहस नहस हो जाएंगे. पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश से गांव का शहर से संपर्क टूट गया था. अब भी स्थिति वैसे ही बनी हुई है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-in-baihatu-village-an-appeal-was-made-to-the-teachers-to-increase-the-quality-of-education/">किरीबुरू

: बाईहातु गांव में शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की अपील की गई 

दीवार के अंदर भरा पानी, बाढ़ का खतरा

इधर, मामले को गंभीरता से लेते हुये पश्चिम सिंहभूम के झामुमो जिला सचिव सोनारात देवगम ने कहा कि गांव को किसी तरह का नुकसान होगा तो जोरदार आंदोलन होगा. नदी का बहाव बदल गया है, आने वाले दिनों में गांव में खतरा है. लगातार ग्रामीणों से शिकायत मिल रही है. रूंगटा ग्रुप सरकार द्वारा बने नियम का पालन करें. नदी के कैचमेंट क्षेत्र को घेरने से इस तरह की समस्या उत्पन्न हो रही है. मालूम हो कि रूंगटा ग्रुप ने केचमेंट एरिया से काफी अंदर आकर कर दीवार खड़ाकर दिया है. अब दीवार के अंदर ही पानी भर गया है. मजबूती से दीवार खड़ा करने से बहाव बदल गया है. नतीजा बहाव दूसरे झोर के आयता, टांगरिया नाकाहासा गांव की ओर हो गया. इस बहाव से मिट्टी का कटाव होना भी शुरू हो गया है. अब गांव में बाढ़ का खतरा महसूस होने लगा है. यहां निवास करने वालों में भय व्याप्त है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-after-rain-dense-fog-casts-shadow-in-meghahatuburu/">किरीबुरु

: बारिश के बाद मेघाहातुबुरु में छाया घना कोहरा  
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही