Search

 
 
 

चाईबासा : कॉमनवेल्थ में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली रूपा रानी तिर्की का किया गया स्वागत

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की का चाईबासा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने फूलों की माला पहनाकर उनका भरपूर स्वागत किया. वहीं, संघ से जुड़े अन्य लोगों ने भी उन्हें बुके देकर उन्हें सम्मानित किया. [caption id="attachment_392998" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/rupa-rani-tirkey.jpeg"

alt="" width="600" height="450" /> रास्ते में एक प्रशंसक से हाथ मिलाती रूपा रानी.[/caption] इसे भी पढ़े : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-bdo-and-jee-inspected-the-incomplete-bridge-construction-site-in-bingburu/">बंदगांव

: बिंगबुरु में अधूरे पुल निर्माण स्थल का बीडीओ व जेईई ने किया निरीक्षण

पोडियम पर चढ़ना हर खिलाड़ियों की इच्छा : रूपा रानी तिर्की 

स्वागत समारोह के बाद पूरा काफिला सदर बाजार स्थित पिलाई हॉल के लिए निकला. लोग पटाखे फोड़ते हुए उन्हें पिल्लाई हॉल लेकर आए, जहां उनका स्वागत किया गया. रूपा रानी तिर्की ने कहा कि पोडियम पर चढ़ना हर खिलाड़ियों की इच्छा होती है और ऐसा तभी होगा जब अच्छा खेल प्रस्तुत करेंगे. उन्होंने कहा कि मेडलिस्ट खिलाडियों के साथ प्रधानमंत्री से मिलना तथा उनका संबोधन सुनना काफी अच्छा लगा. इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद थे. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-students-of-suryadevi-saraswati-shishu-vidya-mandir-visited-the-national-metallurgical-laboratory/">चांडिल

: सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला का किया भ्रमण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही