Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : स्कूली बच्चों का बैंक खाता खोलने में रुचि नहीं ले रहे हैं ग्रामीण क्षेत्र के बैंक

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : छात्रवृत्ति का भुगतान हेतु जिले में उपायुक्त के निर्देश पर सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के अनुसूचित जाति व जनजाति और पिछड़ी जातियों के बच्चों का शत-प्रतिशत बैंक खाता खुलवाना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके लिए सभी बैंकों को शिविर आयोजित कर बच्चों का बैंक खाता खोलने को कहा गया है. इस कार्य में बच्चे, अभिभावक, शिक्षक, सीआरपी, बीआरपी और प्रखंड विकास पदाधिकारी लगे हुए हैं. गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा, चाईबासा में खाता खोलने हेतु पहुंचे अभिभावकों और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/tata-steel-foundation-wins-brics-solutions-for-sdg-award-for-mansi/">

 टाटा स्टील फाउंडेशन ने ’मानसी’ के लिए जीता ब्रिक्स सॉल्यूशंस फॉर एसडीजी अवार्ड
चूंकि बैंक से बच्चों व अभिभावकों को सहयोग नहीं मिला. बैंक ऑफ बड़ौदा चाईबासा में खाता खोलने के लिए बच्चे और अभिभावकों की लंबी कतार लगी रही. खाता नहीं खोलने पर सदर के बीइइओ को सूचित किया गया. इस पर बीइइओ ने बैंक से सम्पर्क किया. बीइइओ ने पाया कि बैंक मैनेजर खाता खोलने में रुचि नहीं ले रहे हैं. उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के साथ हुई बैठक में बताया कि बच्चों का बैंक खाता जीरो बैलेंस पर खोला जाएगा. लेकिन कई बैंक जीरो बैलेंस में खाता खोलने के लिए तैयार नहीं हैं. इससे बच्चे और अभिभावक बिना खाता खोले घर लौट गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही