Search

चाईबासा : मॉड्यूलर ओटी और एसएनसीयू से लैस हुआ सदर अस्पताल

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर अस्पताल में अब आधुनिक तकनीक के साथ मरीजों का इलाज हो सकेगा. इसके तहत शनिवार को विधायक दीपक बिरुवा ने सदर अस्पताल में मॉड्यूलर ओटी और आधुनिक उपकरणों से लैस सुसज्जित एसएनसीयू का उदघाटन किया. मौके पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि मॉड्यूलर ओटी और एसएनसीयू अत्याधुनिक तकनीक व उपकरणों से परिपूर्ण है. यह्व जिला और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, इसका समुचित उपयोग किया जाना चाहिए. यह मरीजों के साथ नवजात शिशुओं के लिए लाभदायक सिद्ध होगा. रेफर किए जाने की स्थिति अब खत्म होगी. यहां इलाज की समुचित व्यवस्था होगी. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने विधायक से मरीजों की सुविधा के अस्पताल में लिफ्ट लगाने की मांग की. इस पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट का निर्माण जिला मद से कराने का प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा. विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी कमी दूर कराया जाएगा. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-recovery-of-lakhs-in-the-name-of-convocation-ceremony-in-kolhan-university-is-yet-to-be-accounted-for/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में दीक्षांत समारोह के नाम पर लाखों की वसूली पर अब तक हिसाब नहीं

आधुनिक तकनीक से लैस होगा मॉड्यूलर ओटी

विशेषज्ञों के मुताबिक मॉड्यूलर ओटी बैक्टीरिया फ्री होगा. यहां तक की एयर और फ्लोर भी बैक्टीरिया मुक्त होंगे. यहां तकनीकी लैस से परिपूर्ण उपकरणों के साथ, डॉक्टर के लिए सफीसियेंट सुविधा, स्पेश, एडवांस मशीन है. इसमें 12 बेड की सुविधा उपलब्ध है. वहीं एसएनसीयू में न्यू बोर्न बेबी के लिए समुचित व्यवस्था होगी. यहां 10 बेड की सुविधा उपलब्ध है. उद्घाटन कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, उपाधीक्षक, डॉ एएन डे, डॉ जगदीश प्रसाद, सर्जन डॉ प्रदीप्तो मांझी, डॉ नागेश्वर मांझी, डॉ भोलानाथ मुर्मू, डॉ सुंदर मोहन सामड, दीपक कुमार समेत स्वास्थ्य कर्मी और पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp