Search

 
 
 

चाईबासा सदर अस्पताल : मरीज को चढ़ाया दूसरे ग्रुप का ब्लड, हड़कंप मचा, जांच कमेटी गठित

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य केंद्र चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. अस्पताल पर खूंटपानी क्षेत्र के निवासी सुरेंद्र बोइपई को कथित तौर पर दूसरे ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिये जाने का आरोप लगा है. मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य केंद्र चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. अस्पताल पर खूंटपानी क्षेत्र के निवासी सुरेंद्र बोइपई को कथित तौर पर दूसरे ब्लड ग्रुप का खून चढ़ा दिये जाने का आरोप लगा है. मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.


जानकारी के अनुसार सुरेंद्र बोइपई को खून की कमी की शिकायत के बाद 11 जून को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रारंभिक जांच में उनका ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव बताया गया. इसके आधार पर उन्हें एबी पॉजिटिव रक्त का एक यूनिट ब्लड चढ़ाया गया.


ब्लड चढ़ाने पर भी मरीज की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर दूसरा यूनिट ब्लड चढ़ाने से पहले दोबारा क्रॉस मैचिंग कराई गई. इस दौरान मरीज का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव पाया गया. रिपोर्ट में आये इस अंतर के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल रक्त चढ़ाने की प्रक्रिया रोक दी.


मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है. कमेटी में एक फिजिशियन, अस्पताल के उपाधीक्षक और एक पैथोलॉजिस्ट को शामिल किया गया है. जांच टीम पूरे मामले की पड़ताल कर यह पता लगायेगी कि गलती किस स्तर पर हुई.


सिविल सर्जन ने कहा है कि सामान्य परिस्थितियों में किसी व्यक्ति का ब्लड ग्रुप नहीं बदलता. इसलिए मामले की कई स्तरों पर जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई और मरीज के इलाज को लेकर निर्णय लिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही