Search

चाईबासा : सदर पुलिस ने गिरिडीह के दो साइबर बदमाशों को दबोचा

Chaibasa (Sukesh Kumar): सदर थाना की पुलिस ने चाईबासा के जुबली तालाब रोड स्थित एक साइबर कैफे (ग्राहक सेवा केंद्र) से एक साइबर बदमाश अनिकेत कुमार मिश्रा (25) को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी गिरीडीह जिला के राजधनवार थाना अंतर्गत तेलोडीह का रहने वाला है. बुधवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो ने सदर थाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी. गिरफ्तार अपराधकर्मी के पास से ठगी किये गए गए 1,71,520 रुपये बरामद हुए है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. अनिकेत के निशानदेही पर पुलिस ने उसके एक अन्य सहयोगी छोटू मण्डल (25) को भी गिरिडीह जिले के मरगोडीह गांव से गिरफ्तार किया है और चाईबासा लाई है. पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-two-arrested-with-desi-katta-were-trying-to-execute-a-big-incident/">चक्रधरपुर

: देसी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे

तरह-तरह का प्रलोभन देकर करते हैं ठगी

साइबर फ्रॉड किए जाने के तरीके के बारे में पूछने पर इनके द्वारा बताया गया कि ये लोग एक आकर्षक लिंक जैसे- नौकरी के सुनहरे अवसर, वर्क फ्रॉम होम से पैसे कमाए, आपके नाम से लक्की ड्रा आदि क्रिएट कर विभिन्न व्यक्तियों को उनके व्हाट्सएप, फेसबुक, टेक्स्ट मैसेज पर भेजते हैं. यदि कोई व्यक्ति इनके झांसे में आकर उस लिंक को ओपन कर उसमें अपना विवरणी भर देता हैं तो उस लिंक के माध्यम से संबंधित व्यक्ति का अकाउंट हैक कर लेते हैं. उनसे ठगी गई राशि साइबर कैफे के अकाउंट पर ट्रांसफर कर देते हैं. उसके बाद संबंधित साइबर कैफे के संचालक को सेवा शुल्क देकर उनके एकाउंट से रुपये की निकासी कर लेते है. हैक किए गए पेटीएम अकाउंट पर इनके द्वारा ऑनलाइन लोन सेंक्शन कराकर उक्त राशि को भी साइबर कैफे के पेटीएम मर्चेंट क्यूआर कोड में ट्रांसफर कर निकासी कर लेते हैं, और भुक्तभोगी को पता भी नहीं चल पाता है कि उनके नाम पर लोन सेंक्शन हो गया है. इस संबंध में सदर थाना में आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp