Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सदर थाना पुलिस ने शराब लदे वाहन को किया जब्त

Chaibasa (Ramendra Kumar sinha) : चाईबासा पुलिस ने मंगलवार को भीड़ भाड़ इलाके में खड़ा कर अनलोडिंग करने वाले वाहन को जप्त कर लिया. सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि वाहन संख्या जेएच05डीजे1923 के चालक द्वारा चाईबासा शहरी क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले मेन रोड में गाड़ी खड़ा कर अनुज्ञप्ति प्राप्त शराब दुकान के लिए शराब का कार्टून उतारा जा रहा था. वाहन चालक के इस लापरवाही पूर्ण कार्य से मेन रोड में दोनों ओर जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी थी. जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी. मामले को लेकर सदर थाना पुलिस द्वारा उक्त गाड़ी को पकड़ कर सदर थाना लाया गया है एवं उसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के सुसंगत धाराओ के अंतर्गत विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-meeting-fortnight-program-organized-in-block-office/">बहरागोड़ा

: प्रखंड कार्यालय में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही