Search

 
 
 

चाईबासा : सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 
चाईबासा : एसएसए मैदान में गुरूवार को शुरू हुआ जिला स्तरीय फुटबॉल लीग का उदघाटन सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको ने फुटबॉल को कीक मार कर किया. इस दौरान उन्होंने राष्ट्र्रीय स्तर फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर 17) के लिये चयनित खिलाड़ी खुश्बू हेस्सा और राज्य स्तर के लिये चयनित कुन्ती हेस्सा तथा पानमति बिरूली को भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल:">https://lagatar.in/jagannathpur-angry-beneficiaries-protested-in-front-of-jagannathpur-block-office-due-to-non-availability-of-government-ration/">चांडिल:

बकरीद को लेकर ईचागढ़ थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
मौके पर लोगों को संबो​धित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि बच्चें पढ़ाई करने के साथ-साथ खेल में भी आगे आये. खेल के क्षेत्र में भी उनके आगे बढने की संभावना ज्यादा है. इससे उनको एक अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है. उन्होने कहा कि जिला में हर खेल में प्र​तिभाओं की कमी नहीं है बस उसे पहचान कर निखारने की जरूरत है. इस मौके पर एसडीपीओ ने खुश्बू हेस्सा को फुटबॉल कीट प्रदान किया. लीग के दौरान पहला मैच सीएमपी तथा एसएसए जुनियर के बीच खेला गया. मैच में एसएसए जुनियर 2-0 से विजेता रहा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही