Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : झाड़-फूंक के चक्कर में डायरिया पीड़ित की मौत हुई तो सहिया-सुपरवाइजर पर कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : सदर चाईबासा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया रोकथाम को लेकर उपायुक्त कक्ष में चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक शनिवार को हुई. जिसमें उपायुक्त अनन्य मितल, डीडीसी संदीप बक्शी, सिविल सर्जन डॉ बी.उरांव, डीएसडब्ल्यूओ, पीएचईडी विभाग के प्रतिनिधि के अलावा जिला कार्यक्रम समन्वयक भी उपस्थित थे. बैठक में विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में कई चापाकलों का पानी खराब होने के कारण लोग चुआं का पानी पीने को मजबूर हैं. इसलिए सबसे पहले खराब चापाकलांे की मरम्मत किए जाने का निर्देश पीएचईडी विभाग को दिया. उन्होंने कहा कि सहिया के माध्यम से गांव में जागरूकता फैलाया जाना चाहिए. उपायुक्त ने साफ तौर पर निर्देश दिया कि कोई भी विभाग द्वारा लापरवाही बरतने का मामला सामने आने पर उस सख्त कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने पीएचईडी, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग को कोआर्डिनेशन के साथ जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. वर्तमान में डायरिया का प्रकोप क्षेत्र: बैठक में बताया गया कि टोंटो प्रखंड अंतर्गत पुरनापानी पंचायत, सदर व खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पंडावीर, बड़ा रंगिया, बरकेला पंचायत मुख्य रूप से डायरिया पीड़ित क्षेत्र है. जिस पर विधायक ने प्राथमिकता के तौर पर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया.

बैठक में लिए गए निर्णय

  • डायरिया पीड़ित होने की खबर पर यथा शीघ्र हेल्थ सहिया-लेडी सुपरवाइजर इलाज हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगी
  • उक्त कार्यवाही में चूक यथा झाड़-फूंक आदि कारवाई में किसी तरह की अनहोनी पर सुपरवाइजर और सहिया पर कार्रवाई होगी
  • अब 108 के अलावा 100 डायल पर भी पुलिस के माध्यम से तुरंत एंबुलेंस सेवा दी जाएगी
  • समय पर नियमित रुप से जितने भी वाटर टावर-टैंक हैं, साफ सफाई होनी चाहिए
  • स्वच्छता समिति इस विशेष निगरानी रखें और रिपोर्ट भी प्रेषित करें
  • हर गांव में वाटर ट्रीटमेंट नियमित रूप से किया जाएगा.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही