Search

चाईबासा : 15 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड की सहियाओं ने निकाली रैली

Chaibasa( Ramendra Kumar Sinha) : अपने 15 सूत्री मांगों को लेकर पश्चिम सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत सहियाएं आज सड़कों पर उतर आई. सड़क पर उतरकर उन्होंने सरकार के विरोध में नारे लगाएं . रैली में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री के विरोध में नारे लगाते हुए उन्होंने दिए गए आश्वासनों को याद कराया. सहियाओं ने अपने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर पूरे शहर का भ्रमण किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sardar-saudagar-singh-father-of-cgpc-chief-bhagwan-singh-passed-away-last-rites-on-wednesday/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह के पिता सरदार सौदागर सिंह का निधन, अंतिम संस्कार बुधवार को

15 सूत्री मांगों को लेकर सहिया सड़क पर

सदर प्रखंड सहिया संघ की अध्यक्ष शकुंतला बारी ने कहां कि सभी सहियाएं अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर सड़कों पर है. जिससे ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती माताओं को समुचित देखभाल, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की जांच पड़ताल, उनका टीकाकरण सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहा हैं पर सरकार अपने दिए गए आश्वासनों से पीछे हट रही है. उन्होंने मुख्य रूप से मांगो का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी मांगे निश्चित मानदेय 18 हजार से बढ़ाकर 24 हजार की जाए, 24 दिनों के कार्य दिवस के बजाय 30 दिन करे, राज्य कर्मी का दर्जा देने, सहिया बहनों को एएनएम का प्रशिक्षण देकर उनकी नियुक्ति में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने, इनके ड्रेस कोड के लिए ₹2000 तथा सभी को अनुकंपा लाभ मिले. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bandhan-bank-inaugurated-jharkhands-34th-branch-opened/">चाकुलिया

: बंधन बैंक का हुआ उद्घाटन, झारखंड की 34 वीं शाखा खुली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp