Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सेल के ठेका मजदूरों ने हाजरी काटे जाने पर जताया विरोध

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : मनोहरपुर प्रखंड के हांथी नाका में सेल के ठेका मजदूरों की एक बैठक रविवार को हुई. बैठक में पिछले तीन साल से लगातार मजदूरों की 8-9 हाजरी काटे जाने पर विरोध जताया गया. इसके अलावा 20 प्रतिशत बोनस की मांग की गई. मजदूरों ने आरोप लगाया कि पूर्व में सभी मजदूरों को सारी सुविधाएं मिलती थी. लेकिन जबसे विनय पंसारी अलग-अलग नाम से ठेका चला रहें हैं, तबसे मजदूरों के पर शोषण बढ़ गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-shobha-yatra-taken-out-on-karma-festival-people-danced-vigorously/">चक्रधरपुर

: करमा पर्व को लेकर निकाली गई शोभा यात्रा, जमकर थिरके लोग

चुनाव में मजदूर किसान नेता को जिताने का आह्वान

बैठक में मौजूद जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि वर्तमान समय में देश के मजदूरों की हालात बहुत खराब है. सरकारी उपक्रम होते हुए भी ठेकेदार अपने मन मुताबिक शोषण कर रहे है. आज यहां मजदूरों का हक मारा जा रहा है और ठेकेदार मालामाल हो रहे है. झारखंड बनने के बाद यहां आदिवासियों का  शोषण व दमन बढ़ गया है. जब तक मजदूर और किसान की सरकार नहीं बनेगी तब तक मजदूर और किसानों के हालात नहीं बदल सकते. इसलिए आगामी 2024 के चुनाव में मजदूर किसान के नेता को चुनाव में जिताना जरूरी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही