Search

चाईबासा : झारखंड में अवैध तरीके से चल रही है जमीन की खरीद बिक्री - कोलंबस हांसदा

Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड में अवैध तरीके से जमीन की खरीद बिक्री धड़ल्ले से चल रही है. यह अवैध कारोबार जल, जंगल, जमीन का नारा देने वाली सरकार में चल रही है. यह बातें मंगलवार को पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए झारखंड पुनरुत्थान अभियान के संयोजक कोलंबस हांसदा ने कही. उन्होंने कहा कि यह अवैध धंधा संबंधित अधिकारियों के सहयोग से हो रहा है. कोल्हान के सामुदायिक उपयोग यथा चारागाह, खेल मैदान, देशाउली, गोट, नाच-गान वाले जमीन को सरकार ने गैरमजरूआ अवैध जमाबंदी घोषित कर भूमि बैंक में जमा कर रखा है. उस भूमि बैंक को झारभूमि वेबसाइट पर अपलोड कर ऑनलाइन ही सारा प्रक्रिया पूर्ण करके बड़े-बड़े कंपनियों और बिल्डरों को बेच रही है. कोल्हान के ग्रामीण अब जाग जाएं और अपने जल, जंगल, जमीन बचाने के अभियान में जुट जाएं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arrested-after-five-years-for-abetment-to-suicide/">जमशेदपुर

: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पांच साल बाद गिरफ्तार

हमारे हित की रक्षा करने में विफल रही है केंद्र व राज्य सरकार

पदयात्रा में शामिल पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकू ने पदयात्रियों को कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार हमारी हित की रक्षा करने में विफल रही है. अब जन जागृति अभियान चलाकर जन आंदोलन से ही जल, जंगल, जमीन की रक्षा कर पाना संभव है. इस समय आदिवासी अपनी अस्तित्व की रक्षा के लिए आगे नहीं आए तो बहुत देर हो जाएगी. इसलिए समय नहीं गंवाते हुए झारखंड पुनरुत्थान अभियान के जल, जंगल, जमीन बचाने के इस अभियान में आप सभी जुड़ें. झारखंड पुनरुत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकु ने कहा कि मंगलवार को पदयात्रा माटागुटु से शुरू होकर झींकपानी, लोकेसाई, तालाबुरु, इलीगड़ा, कुदाहातु, बलजूई होते हुए हाटगम्हरिया पहुंचेगी. पदयात्रा हाट गम्हरिया में ही रात्रि विश्राम करेगी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-woman-injured-after-being-struck-by-lightning/">बहरागोड़ा

: आसमानी बिजली की चपेट में आने से महिला घायल

14 जून को हाट गम्हरिया से जुलडीहा पहुंचेंगे पदयात्री

मंगलवार को पदयात्रा में लगभग 55 से 60 लोग जुड़कर पदयात्रियों का हौसला अफजाई किया. 14 जून को हाटगम्हरिया से पदयात्री कुइडा, बिनसाई, करंजिया होते हुए जुलडीहा पहुंचेगा. जहां 14 जून की रात्रि विश्राम जुलडीहा में करेगी. पदयात्रा में सन्नी सिंकु, पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकू, कोलंबस हांसदा, अमृत मांझी, महेंद्र जामुदा, सुरेश महतो, मंगल सरदार, मंगल सिंह हांसदा, रियांस सामड, आकाश टुडू, मोतीलाल मुंडा, बालकृष्ण डोराईबुरू, मोतीलाल हेंब्रम, मधु हेंब्रम, माटा कुंकल, दिशु हांसदा, भरत गोप, रतन गोप, चरण हांसदा, सुरेश गोप, धनु दोराईबुरु, जगन्नाथ हेंब्रम, लेबेया हेंब्रम, जंबीरा हेंब्रम, मथुरा दोराईबुरु (मुंडा), राजा कुंजल, देवेंद्र दोराईबुरू, सिकंदर दोराईबुरु सहित अन्य युवा पदयात्री शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//