Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज में इंटर के नामांकन फार्म की बिक्री शुरू

Chaibasa (Sukesh Kumar) : ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज में प्राचार्य डॉ संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में इंटरमीडिएट प्रबंधन समिति की एक बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक में इंटरमीडिएट प्रभारी प्रोफेसर करण चंद्र टुडू ने बताया कि इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष में महाविद्यालय में नामंकन हेतु नामांकन फार्म की बिक्री प्रारंभ कर दी गई है. नामांकन 15 मई से प्रारंभ कर दिया जायेगा. उन्होंने प्रचार्य को जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पहले आओ और पहले पाओ के तर्ज पर होगा. जिन छात्र-छात्राओं का मार्क्स 55 प्रतिशत से ज्यादा आयेगा वे सीधे महाविद्यालय आकर नामांकन ले सकते है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-electricity-department-gave-10-thousand-rupees-to-the-wife-of-deceased-tumba-sabar-for-the-last-rites/">डुमरिया

 : विद्युत विभाग ने अंतिम संस्कार के लिए मृतक तुंबा सबर की पत्नी को दिए 10 हजार रुपये
 प्राचार्य ने सभी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इंटरमीडिएट की कक्षाएं समय पर लें और सभी छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत ध्यान दिया जाये. उन्होंने कहा की सभी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाये ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सकें. आज की बैठक में प्रो पिंकी कुमारी, प्रो बसन्ती कलुण्डिया, प्रो डॉ मुरारी लाल बैध, प्रो मुकुल मुंडा, प्रो लक्ष्मी बोदरा, परमेश्वर जोजो, सामु सिरका, संतोष सौरभ डे, सुकांति बहादुर, आशा गोप आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही