Search

 
 
 

चाईबासा : पुण्यतिथि पर याद किए गए संजय गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

 
Chaibasa : कांग्रेस भवन में गुरुवार को पूर्व सांसद संजय गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई. कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि देकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. एकजुटता का आहवान किया गया. इससे संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा. वक्ताओं ने कहा कि युवा हृदय सम्राट के नाम से विभूषित संजय गांधी  ने अपने अल्प कार्यकाल में इंदिरा गांधी के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अलावा अपने सूत्र स्थापित किए. संजय गांधी ने देश के युवाओं को नई दिशा दी. राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़कर एक जुट किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-breaking-the-lock-of-a-locked-house-in-parsudih/">जमशेदपुर:

परसुडीह में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

युवाओं को दिशा दी

उनके पांच सूत्र दहेज उन्मूलन, परिवार नियोजन, श्रमदान, पौधारोपण, शिक्षा को बढ़ावा एवं जाति प्रथा उन्मूलन आज भी प्रासंगिक है. देश के युवाओं को इन पांच सूत्रों से जोड़कर उन्होंने युवाओं को दिशा दी उन्होंने आम आदमी के पंहुच की मारुति लिमिटेड की स्थापना की.  संजय गांधी चाहते थे कि सरकारी योजनाओं को लागू करने में त्वरित परिणाम मिलें. मौके पर कांग्रेस के लक्ष्मण हांसदा, त्रिशानु राय , अशरफुल होदा , जितेन्द्र नाथ ओझा , कृष्णा सोय ,चंद्रशेखर दास , विश्वनाथ तामसोय , राकेश हो मारला, सिकुर गोप,  जगदीश सुंडी,  हरिश चन्द्र बोदरा , विक्रमादित्य सुंडी, अमित राय, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :पोटका">https://lagatar.in/potka-sukurmuni-tudu-became-the-block-head-for-the-second-time/">पोटका

: सुकुरमुनि टुडू बनीं दुसरी बार प्रखंड प्रमुख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही