Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के संस्कृत विभाग में संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग की ओर से संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नातकोत्तर संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना सिन्हा ने की. कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर दानगी सोरेन ने बताया कि संस्कृत विभाग के चयनित विद्यार्थियों को कपिल, पतंजलि, गौतम, कणाद और जैमिनी वर्ग में वर्गीकृत कर उसमें संस्कृत सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता कराई गई. प्रतियोगिता पांच चक्र में संपन्न हुई. प्रथम चक्र में वेद, द्वितीय चक्र में व्याकरण, तृतीय में दर्शन, चतुर्थ में भाषा विज्ञान और पंचम चक्र में छंद से प्रत्येक वर्गो से पांच-पांच प्रश्न पूछे गए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-navodaya-vidyalaya-class-6-admission-last-date-31-august/">चाईबासा

: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त

छात्र-छात्राओं ने निभाई अहम भूमिका

जैमिनी वर्ग 25 में से 11 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा. जबकि पांच अंक के साथ गौतम वर्ग द्वितीय एवं कपिल वर्ग तीन अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा. कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर दानगी सोरेन ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ सिन्हा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कृत विभाग की शिक्षका अष्टमी महतो, छात्र गंगाधर सिंह मुंडा, छात्रा लीलावती कुमारी, आशा महतो, गंगाधर सिंह मुंडा, तुलसी लगुरी, ममता मुंडा और सरस्वती महतो की विशेष भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही