Search

 
 
 

चाईबासा : शहर और गांव के शैक्षणिक संस्थानों में सरस्वती पूजा की धूम

 
Chaibasa : बसंतपंचमी पर शहरी और अर्ध शहरी क्षेत्रों में सरस्वती पूजा की धूम रही. सभी शैक्षणिक संस्थानो में मां सरस्वती की पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की गयी. एमएल रूंगटा प्लस 2 उच्च विद्यालय, मारवाड़ी  हिन्दी मध्य विद्यालय,  नगरपालिका बांग्ला आदर्श मध्यविद्यालय सहित शहरी क्षेत्र के विभिन्न् स्कूलों में मां  सरस्वती की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ की गयी. पूजा में स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के  साथ-साथ स्कूल के छात्र छात्राएं भी शामिल हुये. [caption id="attachment_236234" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/puja-300x201.jpg"

alt="" width="300" height="201" /> एमएल रूंगटा प्लस 2 में सरस्वती पूजा समारोह में प्रभारी प्रचार्या समेत स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाए और छात्राएं.[/caption] इसे भी पढ़ें:चाईबासा">https://lagatar.in/in-chaibasa-saraswati-puja-was-celebrated-in-every-street-and-locality-and-in-rural-areas/">चाईबासा

में सरस्वती पूजा की हर गली-मोहल्ले और ग्रामीण क्षेत्रों में रही धूम पुजारी ने सभी को रोड़ी का तिलक भी लगाया. स्कूल की  प्रभारी प्रचार्या शिल्पा गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएं भी दी. वहीं ब्राईट वे  एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा मनायी गयी. पूजा में  संस्थान में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा संस्थान के शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में भी सरस्वती पूजा धुमधाम से मनायी गयी. इसे भी पढ़ें:आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-worshiped-mata-saraswati-with-pomp-in-schools-educational-institutions-and-clubs/">आदित्यपुर:

स्कूल, शिक्षण संस्थानों व क्लबों में विराजीं माता सरस्वती, धूमधाम से हुई पूजा अर्चना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही