Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सरदार गुरूमुख सिंह खोखर ने 29वीं बार जीती विंटेज कार रैली

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : कोलकाता में आयोजित द स्टेट्समैन विंटेज एंड कलासिक कार रैली में चाईबासा निवासी सरदार गुरूमुख सिंह खोखर ने लगातार 29वीं बार विन्टेज कार रैली जीत कर इतिहास रच दिया है. इस जीत को लेकर सरदार गुरूमुख सिंह खोखर ने शहर के सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है. उल्लेखनीय है कि दो दिनों पूर्व उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुन्द रूंगटा ने उनकी 1933 में बनी आस्टिन कार को हरी झंडी दिखा कर कोलकाता के लिये रवाना किया था. रविवार को इस रैली का आयोजन कोलकाता में किया गया. इसे उन्होंने लगातार 29वीं बार जीतने का गौरव हासिल किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chaibasa-Vintej-Car-Raily-1-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sengels-torch-procession-will-be-held-on-30th-to-demand-the-handover-of-marang-buru-to-the-tribals/">जमशेदपुर

: मरांग बुरू आदिवासियों को सौपने की मांग को लेकर सेंगेल का मशाल जुलूस 30 को
सरदार गुरूमुख सिंह खोखर ने बताया कि वे अपनी कार 1992 से इस प्रतियोगिता में भाग लेकर जीतते आ रहे हैं. कोरोना के कारण दो वर्षों तक इसका आयोजन नहीं किया गया था. उन्होंने इसे शहर के लिये गर्व का पल बताया. उन्होंने बताया कि इस कार में सेना के इस्टर्न कमांड के अधिकारी ने भी सपत्निक सवारी की है. वहीं बंगाल सरकार के मंत्री बाबुल सुप्रियो ने उनके छोटी बाइक पर चढ़ कर फोटो भी खिंचवायी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही