Search

चाईबासा : शोभा यात्रा के साथ सरना स्थल पर पूजा-अर्चना कर मनाया सरहुल पर्व

Chaibasa (Sukesh Kumar) : उरांव समुदाय की ओर से शुक्रवार को चाईबासा में शोभायात्रा निकाल कर सरहुल पर्व मनाया गया. शोभायात्रा से पूर्व सरना स्थल पर प्रार्थना करते हुए तेलेंगाखुरी उरांव समुदाय की ओर से पूजा अर्चना की गई. ग्राम बस्ती से लेकर पूरे शहर में सरहुल यात्रा निकाला गया. जहां सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए. प्रत्येक साल उरांव समाज की ओर से सरहुल को लेकर चाईबासा में मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा निकाला जाता है. जिसमें उरांव समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी शामिल होते हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-100-dictator-in-the-country-rights-are-being-violated-subodh-kant/">चांडिल

: देश में शत-प्रतिशत तानाशाह, अधिकारों का हो रहा हनन : सुबोधकांत

शोभा यात्रा के दौरान समाज के लोगों ने कराया जलपान

यात्रा के दौरान कई समाज के लोगों द्वारा जलपान भी कराया गया. पारंपरिक रीति रिवाज के साथ उरांव समाज ने अपने सरना झंडा को लेकर जयकारा लगाते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया. सरना स्थल पर पूजा-अर्चना कर अपने समाज के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने सुख-समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. यात्रा के दौरान काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp