Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: चार अप्रैल को निकलेगी सरहुल पूजा शोभायात्रा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: सरहुल पूजा शोभायात्रा चार अप्रैल को मेरी टोला से निकाली जाएगी. जिसमें आदिवासी उरांव समुदाय की एकता के साथ उनकी संस्कृति भी झलकेगी. इस आशय का निर्णय शनिवार को स्टूडेंट्स क्लब मेरीटोला चाईबासा में आयोजित सरहुल पूजा समिति की बैठक में लिया गया. बैठक में सरहुल पूजा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सातों उरांव अखाड़ा के मुखिया अलावा उरांव समाज संघ के पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल">https://lagatar.in/rahuls-tweet-on-rising-petrol-diesel-prices-king-should-prepare-for-the-palace-poor-people-inflation-free-india-campaign-from-march-31/">पेट्रोल-डीजल

की कीमतें बढ़ने पर राहुल का ट्वीट, राजा करें महल की तैयारी, प्रजा बेचारी… 31 मार्च से महंगाई मुक्त भारत अभियान

हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी

[caption id="attachment_275261" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/26mjsr10a-300x141.jpg"

alt="" width="300" height="141" /> सरहुल पूजा समिति की बैठक.[/caption] बैठक में कहा गया कि पिछले दो साल कोरोना काल के कारण सरहुल शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी थी. लेकिन इस बार हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी. जिसमें प्रत्येक उरांव अखाड़ा से लोग भाग लेकर अपनी एकता का परिचय देने के साथ अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे.

शोभायात्रा का रुट

शोभायात्रा मेरी टोला चौक से दिन के दो बजे निकाली जाएगी. समिति ने सभी अखाड़ों के मुखिया से ससमय शोभायात्रा निकालने का आह्वान किया. सरहुल पूजा शोभायात्रा मेरी टोला से बड़ी बाजार होते हुए मधु बाजार-पोस्ट आफिस चौक में शहीद राम भगवान केरकेट्टा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने के बाद सदर बाजार-जेल रोड-बस स्टैंड-गाड़ीखाना-गुरुद्वारा होते हुए मेरी टोला पहुंचेगी. जहां शोभायात्रा का समापन होगा. यहां से सभी अखाड़ा अपने-अपने मुहल्ला गांव के लिये रवाना होंगे.

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में नगर परिषद कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज, मंगल खलखो, अनिल लकड़ा, लालू कुजूर, कन्दरू टोप्पो, वीरेंद्र उरांव, भगवान दास तिर्की, विश्वकर्मा टोप्पो, तेजो कच्छप, सावित्री कच्छप, शम्भू टोप्पो, चमरू लकड़ा,फागु खलखो, गणेश कच्छप, जीतू तिर्की, मंगल तिर्की, बासु तिर्की, महावीर कच्छप, धर्मा लकड़ा,श्याम लकड़ा, संचु तिर्की, गामा बरहा, नवल कच्छप, पन्ना कच्छप, राजू तिग्गा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/ranchi-gold-for-asha-kiran-barla-in-56th-national-cross-country-girls-under-20-and-saif-cross-country-girls-team-championship/">रांची

: 56 वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री बालिका अंडर 20 और  सैफ क्रॉस कंट्री बालिका  टीम चैंपियनशिप में आशा किरण बारला को स्वर्ण
[wpdiscuz-feedback id="clfe5gjfdi" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही