Search

 
 
 

चाईबासा : सरजोम चम्बल संस्था ने ग्रामीणों को उपलब्ध कराया हाईटेक एंबुलेंस

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा के सरजोम उम्बुल संस्था द्वारा संचालित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस कमारहातु पहुंचा. यहां मसकल लाइब्रेरी में एंबुलेंस की सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए मिथिलेश हेम्ब्रम ने बताया कि इस एंबुलेंस में इंफ्यूजन पम्प, सक्शन मशीन, एईडी, मोनिटर, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, एसी, कैमरा लगा हुआ हैं.   एंबुलेंस में चौबीस घंटे ड्राइवर, डॉक्टर और नर्स उपलब्ध रहेंगे और सूचना देने के आधे घंटे में मरीज के पास एंबुलेंस पहुंच जाएगा. कई लोगों ने अपना ब्लड प्रेशर जांच करवाया. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-crack-in-model-school-building-school-children-and-teachers-panicked-responsible-irresponsible/">तांतनगर

: मॉडल स्कूल की बिल्डिंग में दरार, स्कूल के बच्चे व शिक्षक भयाक्रांत, जिम्मेदार बेपरवाह 

इंफ्यूजन पम्प की सुविधा से चलती गाड़ी में ही इंजेक्शन दिया जा सकेगा

[caption id="attachment_349788" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Ambulance1.jpg"

alt="" width="600" height="327" /> एंबुलेंस के पास खड़े ग्रामीण[/caption] एंबुलेंस की खासियत यह है कि यदि किसी मरीज को अस्पताल ले जाया जा रहा है और उन्हें इंजेक्शन की जरूरत पड़ेगी तो इंफ्यूजन पम्प की सुविधा रहने से चलती गाड़ी में ही इंजेक्शन दिया जा सकता है. यदि किसी ने जहर पी लिया हो तो अस्पताल ले जाने के क्रम में भी जहर निकालने की प्रक्रिया सक्शन मशीन के जरिए एंबुलेंस में शुरू हो जाएगी. वहीं हार्ट अटैक होने पर अस्पताल पहुंचने से पहले मरीज की स्थिति स्थिर रखने की एंबुलेंस में ही उपाय किए जा सकते हैं. इसी तरह सांस की तकलीफ से संबंधित मरीज को अस्पताल ले जाने के क्रम में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की सुविधा एंबुलेंस में मुहैया होगी. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-archery-instructor-preparing-young-players-for-olympics/">किरीबुरु

: तीरंदाजी प्रशिक्षक चंद्रशेखर ओलंपिक के लिए तैयार कर रहे युवा खिलाड़ी

बुद्धिजीवियों ने एंबुलेंस की काफी सराहना की

एंबुलेंस में कैमरा लगे रहने के कारण मरीज के अस्पताल पहुंचने तक रास्ते में उनकी स्थिति की जानकारी परिवार वालों को मिलती रहेगी.  कमारहातु के बुद्धिजीवियों ने एंबुलेंस की काफी सराहना की.  मौके पर सरजोम उम्बुल संस्था के चंद्रमोहन बिरुवा, बालकेश्वर सिंकू,दामु बोदरा,सामु देवगम,सोमय देवगम, कृष्णा देवगम, रांधो देवगम, नंदलाल देवगम, जयश्री तियू, सोनामुनी देवगम,  प्रकाश देवगम,मंगल तियू, राउतु सिंकू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही