Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष बने सतीश पुरी

[caption id="attachment_438695" align="aligncenter" width="547"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Chaibasa-Satish-Puri.jpg"

alt="" width="547" height="488" /> भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी.[/caption] Chaibasa (Sukesh Kumar) : लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष का रिक्त पद पर आखिरकार नियुक्ति हो गई. शुक्रवार को अधिकारिक रूप से जिला अध्यक्ष की घोषणा प्रदेश कमेटी की ओर से कर दी गई. जिले के भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सतीश पुरी को पश्चिमी सिंहभूम के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/cricket-players-of-india-and-south-africa-arrived-in-ranchi-the-second-one-day-match-will-be-held-on-october-9/">रांची

पहुंचे भारत और दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी, 9 अक्टूबर को होगा दूसरा वनडे मैच

संगठन को मजबूत व विस्तार करने का दिया आदेश

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी के अध्यक्ष सतीश पुरी को बनाया गया है. जारी पत्र में स्पष्ट रूप से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूरी को सौंपी गई है तथा उन्हें संगठन को मजबूत और विस्तार करने का भी निर्देश दिये गए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी लगातार मेहनत और परिश्रम व कुशल छवि को देखते हुए नए पद की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है. पद मिलने के बाद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने कहा कि संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी मुझे मिली है. उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक पूरा करुंगा. इसे भी पढ़ें : बेलारूस">https://lagatar.in/nobel-peace-prize-awarded-to-belarusian-human-rights-activist-ales-bilyatsky-and-two-russian-ukraine-organizations/">बेलारूस

के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की और रूस-यूक्रेन की दो संस्थाओं को नोबेल शांति पुरस्कार

विपिन पूर्ति के इस्तीफा के बाद रिक्त पड़ा था पद

उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम के हर क्षेत्र में संगठन के विस्तार करने का काम किया जाएगा. जिले के प्रत्येक पंचायत में संगठन मजबूत हो इस पर काम किया जाएगा. निचले स्तर के भी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिले इस पर काम किया जाएगा. मालूम हो कि लंबे समय से पश्चिमी सिंहभूम में भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष पद विपिन पूर्ति के इस्तीफा के बाद रिक्त पड़ा था. कई नामों की चर्चाएं हो रही थी. लेकिन आखिरकार सतीश पुरी के नाम पर अधिकारिक रूप से मुहर लग गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही