Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : लोकतंत्र बचाओ समागम 4 जून को, आयरन लेडी दयामनी बरला होंगी शामिल

Chaibasa (Sukesh kumar) : 2014 के बाद से देश व लोकतंत्र की स्थिति सबके सामने स्पष्ट हैं. लगातार संवैधानिक मूल्यों न्याय, बराबरी, बंधुत्व, धर्मनिरपेक्षता एवं लोकतांत्रिक ढांचे पर हमले बढ़े हैं. झारखंडी समाज के तानाबाना को तोड़ने की कोशिशें बढ़ी हैं. जन अधिकारों पर हमलें बढ़े हैं. यह बातें जन अधिकार मंच के पदाधिकारी रमेश जेराई ने कही. उन्होंने कहा कि इन गंभीर मुद्दों पर चर्चा कर 2024 लोकसभा चुनाव के लिए दिशा को तय करने के लिए 4 जून को कोल्हान स्तरीय समागम का आयोजन किया जा रहा है. सुबह 10 बजे से दिव्य भारती भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-six-ieds-recovered-from-tonto-police-neutralized/">चाईबासा

: टोंटो से छह आईईडी बरामद, पुलिस ने किया निष्क्रिय

तीनों जिलों से शामिल होंगे सामाजिक लोग

उक्त कार्यक्रम लोकतांत्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान, झारखंड जनाधिकार महासभा, झारखंड किसान परिषद, खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच व अन्य संगठनों की ओर से उक्त समागम आयोजित किया जा रहा है. इसमें प्रमंडल के तीनों जिलों से सामाजिक कार्यकर्ता व जन संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय पत्रकार सह लेखक भाषा सिंह व आदिवासी अधिकारों पर संघर्षरत आयरन लेडी दयामनी बरला शामिल होंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही