Search

 
 
 

Chaibasa  : सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना वाहन से होगा प्रचार-प्रसार

 
  • डीसी ने हरी झंडी दिखा कर प्रचार वाहन को किया रवाना
Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय परिसर से डीसी कुलदीप चौधरी ने बुधवार को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वाहन योजना के संबंध में वृहद प्रचार-प्रसार व जिले के बालिकाओं के बीच जागरूकता सुनिश्चित करेगी. प्रचार के लिए तीन वाहन रवाना किये गये हैं. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-bolani-contract-labor-unions-agitation-continues-for-the-second-day/">Kiriburu

  :  बोलानी ठेका मजदूर संघ का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी
इस अवसर पर डीसी ने बताया कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड अंतर्गत संचालित किशोरी समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा पर जोर, बाल विवाह प्रथा का अंत, महिला सशक्तीकरण एवं किशोरियों को अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना है. उन्होंने कहा कि योजना अंतर्गत कक्षा 8वीं में 2500, कक्षा 9वीं में 2500, कक्षा 10वीं में 5000, कक्षा 11वीं में 5000, कक्षा 12वीं में 5000 और 18 से 19 वर्ष की आयु की किशोरी को एकमुश्त 20000 रुपये अनुदान देने का प्रावधान निहित है. झारखंड राज्य अंतर्गत संचालित इस योजना से किशोरी शिक्षा को संबल प्रदान किया जा रहा है. इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-mixed-effect-of-bharat-bandh-in-jamshedpur/">Jamshedpur

: जमशेदपुर में भारत बंद का मिला-जुला असर
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही