Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महिला कॉलेज के बीएड विभाग में सावन महोत्सव आयोजित

Chaibasa (sukesh kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा के बीएड विभाग में शनिवार देर शाम को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया और सावन महोत्सव का आनंद लिया. सावन महोत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था. इसके अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम प्राचार्या डॉ. प्रीति माला एवं बीएड प्राध्यापक के ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. तत्पश्चात छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.सावन से संबंधित नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए. [caption id="attachment_381992" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/SAWAN.1.jpg"

alt="" width="600" height="800" /> सावन महोत्सव में रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा.[/caption] इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-hotels-sponge-iron-brick-kilns-and-crushers-will-not-run-in-eco-sensitive-zone/">आदित्यपुर

: इको सेंसेटिव जोन में नहीं चलेंगे होटल, स्पॉन्ज आयरन, ईंट भट्ठे व क्रशर

मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा गुप्ता ने प्रथम स्थान किया प्राप्त 

मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, पंकजनी नायक ने दूसरा और मोनिका तिर्की तीसरे स्थान पर रही. वहीं मंजू बिरुली एवं तपश्री महतो को सांत्वना पुरस्कार  मिला. राखी मेकिंग प्रतियोगिता में कंचन छोरा को प्रथम स्थान, अम्बावती मुर्मू एवं संजीता हांसदा को दूसरा स्थान और एस. रेनू लागूरी एवं मौसमी पान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था. रंगोली प्रतियोगिता में मनीषा कालिंदी प्रथम स्थान पर रही. वहीं स्वीटी एवं सुषमा दूसरे स्थान और अम्बावती एवं शालिनी तीसरे स्थान पर रही. इस मौके पर मोबारक करीम हाशमी, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. ओनिमा मानकी, डॉ. अर्पित सुमन, सुजाता किस्पोट्टा, शीला समद, बबीता कुमारी, राजीव लोचन, सीतेंद्र सिंह, मदन मोहन मिश्रा एवं बी एड सेमेस्टर वन और सेमेस्टर 4 की छात्राएँ उपस्थित थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/2-1.jpeg"

alt="" width="1200" height="1599" /> इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-painting-competition-organized-among-children-on-the-occasion-of-rakshabandhan/">आदित्यपुर

: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित 
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही