Search

 
 
 

चाईबासा : एसबीआई ने मनाया 67 वां स्थापना दिवस, दो शहीद जवान के परिवारों को प्रदान किया गया चेक

 
Chaibasa : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चाईबासा शाखा ने अपना 67 वां स्थापना दिवस बुधवार को धुमधाम से मनाया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, एसडीओ शचिन्द्र बड़ाईक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस के डिप्टी मैनेजर प्रवीण कुमार सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय जमशेदपुर के प्रबंधक सुनील कुमार आजाद बतौर अतिथि के रुप में मौजूद थे. इस दौरान एक मेडिकल वाहन भी लॉंच किया गया. जिसे नेशनल एसोसिएशन ऑफ मैन फोर मैनकाइंड नामक एनजीओ को सौंपा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-surrounded-the-municipal-corporation-against-the-poor-sanitation-system-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में सफाई की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने नगर निगम घेरा
यह वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा लोगों को उपलब्ध कराने का काम करेगी. मौके पर दो शहीद पुलिस जवान के परिवारों को पांच -पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. वहीं पचास वर्षों से बैंक से जुड़े ग्राहकों को प्रतिष्ठित ग्राहक के रूप में सम्मानित किया गया. इसके पूर्व सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट स्वागत किया गया. कार्यक्रम में निखिल उरांव, जगदीश चंद्र चाकी, सरिता देवगम, इंदिरा गांधी सोरेन, सौरभ प्रसाद,चंद्रमोहन बिरुवा, दामु बोदरा आदि उपस्थित थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही