Search

 
 
 

चाईबासा : स्कूली बच्चों ने रीडिंग कैंपेन के तहत पढ़ाई का लिया आनंद

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : यूनिसेफ एवं रूम टू रीड संस्था के साझा प्रयास से चलाए जा रहे रीडिंग कैंपेन के तहत वैन को शुक्रवार को सोनुआ के 2 क्लस्टर अर्जुनपुर एवं मदांग जाहिर के 2 मध्य विद्यालयों में रीडिंग कैंपैन किया गया. मध्य विद्यालय अर्जुनपूर एवं मध्य विद्यालय पोडाहाट में बच्चे और अभिभावक लिटरेसी वैन को देख काफी उत्साहित दिखे. इसमें बच्चों को अलग -अलग थीम की कहानी सुनाकर गतिविधियों को कराया गया. इस कार्यक्रम में शिक्षक के साथ साथ अभिभावकों के द्वारा भी एक कहानी सुनाई गई. साथ ही बच्चों को अलग-अलग कहानी पढ़ने के लिए प्रेरित किया. बच्चों को सुनाई गई कहानियों के पात्र से जुड़े चित्र भी बनवाया गया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-a-meeting-of-disha-was-organized-under-the-chairmanship-of-union-minister-cum-committee-president-arjun-munda/">सरायकेला

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की बैठक आयोजित
इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भी ढेर सारी कहानियों को अपनी स्वेच्छा से किताबें लेकर पढ़ने के लिए दिया गया और कुछ बच्चों द्वारा भी कहानियां सुनाने के लिए कहा गया. बच्चों में बहुत ही खुशी देखने को मिल रही थी. रूम टू रीड संस्था भी इसी उद्देश्य से कार्य कर रही है कि बच्चों के पढ़ने के कौशल का विकास हो. इसलिए बच्चे अपने विद्यालय की लाइब्रेरी से जुड़ें और उन्हें अलग-अलग कहानी पढ़ने का मौका मिले. इसमें उन्हें शिक्षक सहयोग कर सकें. इस कार्यक्रम में अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, सभी शिक्षकों के साथ रूम टू रीड संस्था की तरफ से प्रशांत मिश्रा एवं सुशान्ति प्रधान उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही