Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर स्कूली बच्चों में उत्साह

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra kumar sinha) : चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों में काफी उत्साह है, चंद्रयान-3 के लैंडिंग को लेकर मध्य विद्यालय गुईरा के विज्ञान शिक्षक अशोक राम ने अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी. बच्चों को वृत्तचित्र के माध्यम से जानकारी दी गई. उन्होंने बच्चों को बताया कि मिशन चंद्रयान-1 ने चांद पर पानी की उपलब्धता की खोज की थी. यह अभियान वर्ष 2008 में किया गया था. इसके बाद मिशन चंद्रयान-2 को 2019 में रवाना किया गया था लेकिन उतरने से पहले ही इसका संपर्क इसरो से टूट गया था. हालांकि इस अभियान से भी अंतरिक्ष विज्ञान को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली थी. अब चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6:04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और इससे बहुत सारी जानकारियां मिल सकेगी. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-kolhan-division-pan-tanti-welfare-committee-has-been-expanded/">नोवामुंडी

: कोल्हान प्रमंडल पान तांती कल्याण समिति का किया गया विस्तार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही