Search

 
 
 

चाईबासा : विद्यालय की छात्राओं ने बाल विवाह रोकथाम की ली शपथ

 
Chaibass( Ramendra kumar sinha) : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खूंटपानी में विद्यालय में बाल विवाह पर जागरूकता कार्यक्रम को आयोजन किया गया. स्कूल की वार्डन कैक्टस लिली सिंकु के अध्यक्षता में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के सौजन्य से एक्सेस टू जस्टिस प्रोग्राम के तहत "कलामंदिर" संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित की गई. जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पांडरासाली ओपी थाना के प्रभारी सत्यम कुमार ने बच्चों को बाल विवाह से होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-celebrates-jrd-tatas-119th-birth-anniversary-many-programs-organized/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील ने मनाई जेआरडी टाटा की 119वीं जयंती, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
उन्होंने बताया कि बाल विवाह एक अपराध है और इस अपराध में शामिल होने वाले सभी अपराधी होते हैं. बाल विवाह  रोकथाम के लिए जन जागरूकता कर बाल विवाह को समाप्त किया जा सकता है. सभी समाज के लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है. इसके बाद पंचायत के मुखिया दोनो बानसिंह ने कहा कि समय-समय पर पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है. इसके उपरांत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने "बाल विवाह" रोकथाम करने की शपथ ली. कार्यक्रम में कलामंदिर संस्था से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जूली रावत, विद्यालय की शिक्षिका व कलामंदिर संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-three-elephants-reached-jharbeda-forest-panic-among-villagers-information-given-to-forest-department/">घाटशिला

: झाड़बेड़ा जंगल में पहुंचे तीन हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग को दी सूचना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही