Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: एसडीओ के निरीक्षण में सिंह होटल और खोका होटल में प्रयोग हो रहा तेल घटिया मिला, लगा जुर्माना

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र कुमार बड़ाईक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दल के द्वारा चाईबासा शहरी क्षेत्र में स्थित विभिन्न मिष्ठान भंडार, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान प्रभारी खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोइन अख्तर एवं सदर थाना प्रभारी निरंजन तिवारी भी मौजूद रहे. निरीक्षण में होटल, रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की व्यवस्था एवं खाद्य पदार्थ को पकाने में उपयोग होने वाले तेल की गुणवत्ता की जांच वायल फराईंग मॉनिटर मशीन से की गई. जांच के क्रम में सिंह होटल एवं बस स्टैंड स्थित खोका होटल में उपयोग की जा रही तेल की गुणवत्ता काफी खराब पाई गई. दोनों प्रतिष्ठानों से तेल को नष्ट करते हुए 5000-5000 रुपए का जुर्माना लगाया गया. निरीक्षण के क्रम में सभी मिष्ठान भंडारों को मिठाई की ट्रे में बेस्ट बिफोर डेट अंकित करने, अपने संस्थान की हाइजिन रेटिंग कराने, कैश मेमो/बिल में एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर अंकित करने एवं कोविड-19 नियमों का अनुपालन करते हुए अपनी दुकान का संचालन करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान पर्व-त्यौहार को देखते हुए विभिन्न मिष्ठान भंडार व होटलों से जांच हेतु मिठाइयों का सैंपल भी लिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही