Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विश्वविद्यालय के नवनियुक्त शिक्षकों का पे फिक्सेशन पर लगी मुहर

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर गंगाधर पांडा की अध्यक्षता में पे फिक्सेशन कमेटी की बैठक हुई. बैठक में विभिन्न एजेडों पर विचार विमर्श किया गया. मुख्य रूप से जेपीएससी की ओर से नियुक्त शिक्षकों के पे फिक्सेशन पर विचार विमर्श कर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई. उसे शिक्षकों के कागजात की भी जांच की गई जिन का सातवां वेतनमान संबंधित जमा हुआ. कई शिक्षकों ने अभी तक प्रान नंबर नहीं दिया है. जिसको लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-kuchai-bdo-reviewed-the-schemes-operated-under-the-15th-finance-commission/">सरायकेला

: कुचाई बीडीओ ने की 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा

जल्द से जल्द प्रान संख्या जमा करने का दिया निर्देश

कोल्हान विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कई ऐसे शिक्षक के जिन्हें प्रान नंबर जमा नहीं करने की वजह से उन्हें सिर्फ बेसिक राशि ही विश्वविद्यालय की ओर से प्रदान की जा रही है. अन्य किसी तरह का लाभ नहीं मिल रहा है. अब उन शिक्षकों को भी जल्द से जल्द प्रान नंबर जमा करने के आदेश दिये गये हैं ताकि उनका वेतनमान पूरी तरह से बन पाए. बैठक में कुछ लंबित कागजातों को देखा गया. बैठक में मुख्य रूप से कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. अरुण कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ. जयंत शेखर, वित्त पदाधिकारी डॉ. पीके पाणी के अलावा अन्य कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही