Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर प्रखंड के कमारहातु के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण रांची स्थित मत्स्य किसान केन्द्र में सम्पन्न हुआ. प्रशिक्षण के दौरान सदस्यों ने मछली के रख-रखाव व जीरा पैदा करने की विधि सीखी. पांच दिवसीय प्रशिक्षण के बाद सभी सदस्यों में मछली पालन के प्रति आत्मविश्वास जगा है. प्रशिक्षण में सोमाय देवगम, महेन्द्र देवगम, दीनबंधु देवगम, सिंगराय देवगम, सालुका देवगम, कोलाय देवगम, राजेन देवगम और पुनीत देवगम शामिल थे. मालूम हो कि कमारहातु स्थित खदान जलाशय में केज सिस्टम से मछली पालन बावन सदस्यीय मत्स्यजीवी सहयोग समिति के द्वारा किया जा रहा है. जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत रंजन ने समिति के सभी सदस्यों को प्रशिक्षण लेने का सुझाव दिया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-electricity-supply-will-remain-suspended-from-8-am-to-8-pm-on-26th-september/">किरीबुरु

: 26 सितम्बर को सुबह 8 से शाम 8 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी ठप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही