Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : गोइलकेरा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त किया, जारी है अभियान

Chaibasa: चाईबासा पुलिस नक्सलियों के खिलाफ बीते 11 जनवरी से लगातार अभियान चला रही है. इस दौरान पुलिस के जवानों को सफलता भी मिल रही है. इसी क्रम में रविवार को सुरक्षाबलों ने जिला के अति नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिया गांव के समीप नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया है. इस अभियान में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174, 193, 07 और सीआरपीएफ 26 बटालियन की टीम शामिल है. इन जवानों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गोइलकेरा थाना क्षेत्र के अंबिया गांव के समीप जंगल में नक्सलियों का कैंप मिला. जिसे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया है. हालांकि इस कैंप से कोई सामग्री मिलने की सूचना अब तक नहीं मिली है. फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है. इसे भी पढ़ें -बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-jharkhand-made-pms-mann-ki-baat-historic-10-lakh-people-heard-it-at-9-thousand-places/">बीजेपी

झारखंड ने पीएम के “मन की बात” को बनाया ऐतिहासिक, 9 हजार स्थानों पर 10 लाख लोगों ने सुना

कोल्हान के जंगल में बड़े नक्सलियों का है जमावड़ा

भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसके बाद से नक्सलियों के खिलाफ बीते 11 जनवरी से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें -इनका">https://lagatar.in/what-is-their-fault/">इनका

क्या कसूर?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही