Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश नाकाम की, आईईडी बरामद

Chaibasa: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया. शनिवार को सुरक्षाबलों ने जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी जंगल से एक आईईडी बरामद किया है. आईईडी को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया. बता दें कि सुरक्षाबलों ने दस अक्टूबर 2023 से गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान प्रारंभ किया है.

 कई बड़े नक्सली हैं सक्रिय

भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं, जिसे लेकर सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही