Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, दो आईईडी बरामद

Chaibasa: सुरक्षाबलों ने एक बार फिर से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी है. नक्सलियों के खिलाफ गुरुवार को चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान जिले के गोईलकेरा थानान्तर्गत हाथीबुरू जंगल से सुरक्षा बलों को दो आईईडी बरामद किया है. यह आईईडी सुरक्षाबलों को लक्षित करने के उद्देश्य से लगाया गया था. इससे पहले आईईडी चपेट में आने से एक पशु की मृत्यु हो गई थी. बता दें कि भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा,अनमोल,मोछु चमन,काडे,अजय महतो,सागेन अंगरिया अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में नक्सल गतिविधि को अंजाम देने के लिए घूमते रहते हैं. इसे लेकर बीते 11 जनवरी से ही सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-finds-land-related-documents-from-bargai-cis-house-raids-continue/">BREAKING

: ED को बड़गाईं सीआई के घर से मिले जमीन संबंधी कई दस्तावेज,छापेमारी जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही